Gurgaon News: गांव गाड़ौली कलां से कोबरा रेस्क्यू
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव गाड़ौली कलां से इनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी के प्रधान अनिल गंडास ने एक कोबरा को रेस्क्यू किया है। ये कोबरा टॉयलेट सीट में अंदर घुसा हुआ था। शनिवार रात को अनिल गंडास के पास एक मकान के टॉयलेट में सांप घुसने की सूचना आई थी। जब वह पहुंचें तो कोबारा नजर नहीं आया। जब टॉयलेट सीट को खटखटाया तो उसमें से कोबरा सांप के होने का पता चला। सीट को तोड़कर कोबरा को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.