Gurgaon News: गलियों में आठ माह से भरा सीवर का पानी, 500 परिवार घरों में कैद रहने को मजबूर
गुड़गांव, अगस्त 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। ओल्ड गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार डी-ब्लॉक में सीवर ओवरफ्लो और लचर ड्रेनेज व्यवस्था के चलते स्थिति नारकीय बन चुकी है। गलियों और मुख्य रास्तों पर भरे सीवर के पानी के कारण इलाके के 500 से अधिक परिवार अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। क्षेत्र में फैली असहनीय दुर्गंध के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और घरों के अंदर लोगों का बैठना व खाना खाना तक मुहाल हो गया है। गंदगी और दूषित वातावरण के चलते इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, करीब आठ महीने पहले सीवर लाइन डालने का टेंडर हुआ था, लेकिन स्थानीय राजनीति और खींचतान के चलते काम बीच में ही लटक गया। भारी शिकायतों के बाद जब दोबारा टेंडर निकाला गया और नया ठेकेदार काम करने पहुंचा, तो कथित तौर पर कभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.