Gurgaon News: गला दबाकर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। आचार्य कॉलोनी में गुड़िया के बाल बेचने वाले एक गरीब युवक को पीछे से गर्दन दबाकर जमीन पर गिराने और उससे मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली है। 21 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-14 में एक युवक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह गत 20 अक्टूबर 2026 की रात को शहर के प्रसिद्ध सदर बाजार से दिनभर कैंडी बेचने के बाद अपने घर लौट रहा था। जब वह रात के समय आचार्य कॉलोनी से गुजर रहा था, तो रास्ते में चार संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.