गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने एक से 30 जून तक चले इस एक महीने के विशेष अभियान चलाया। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुल पांच हजार 301 वाहन चालकों के चालान काटे गए। 36 लाख 82 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। डीसीपी ट्रैफिक ने साफ किया कि सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी यह विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...