गुड़गांव, सितम्बर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में गणेश उत्सव के दूसरे दिन पंडालों में जयकारों और अध्यात्म की खुशबू फैली। पंडालों में सुबह-शाम बप्पा की आरती, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें सेक्टर-14 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-9ए के गौरी शंकर मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला और सेक्टर-4 के कृष्ण मंदिर शामिल रहा। वहीं विभिन्न सोसाइटियों में भी गणेशोत्सव की भव्य झलक देखाई दी। सेक्टर-14 के सामुदायि केंद्र पर सार्वजनिक गणेशोत्सव कमेटी की पूजा के दौरान पारंपरिक मराठी वेशभूषा में दंपत्तियों ने बप्पा की भव्य महाआरती की और सुबह अथर्वशीर्ष का पाठ किया। वहीं सेक्टर-9ए के लोकमान्य पंडाल में भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भरतनाट्यम के माध्यम से प्रस्तुत नृत्य ...