Gurgaon News: गढ़ी हरसरू का कायाकल्प करने की तैयारी
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर के डिविजन-1 अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 2 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब छह वर्षों से नगर निगम गठन के बाद भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे गढ़ी हरसरू और हरसुरू गांव के कायाकल्प के लिए अब निगम प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। क्षेत्र में ढांचागत सुधार करने के उद्देश्य से 30.50 करोड़ रुपये के बजट वाली पांच प्रमुख परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। निगम के इस बड़े फैसले के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में लंबे समय बाद विकास की नई उम्मीद जागी है। बता दें कि जब से मानेसर नगर निगम का गठन हुआ है, तब से ग्रामीण इलाकों में शहरी स्तर की सुविधाओं के विकास का इंतजार किया जा रहा था। वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत आने वाले इन ग्रामीण क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.