गुड़गांव, अक्टूबर 20 -- Gurgaon News: खेल निदेशालय के निर्देश के बाद जिला खेल विभाग सक्रिय, अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निरीक्षण के आदेश, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए अब केवल स्टेडियम की इमारतों और खेल उपकरणों तक ही ध्यान सीमित नहीं रहेगा। मैदानों में सफाई, खेल स्थलों की स्थिति और आसपास की व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जाएगी। जिला खेल विभाग को स्टेडियम से लेकर छोटे खेल मैदानों तक की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था की स्थिति देखने और कमियां मिलने पर उन्हें दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खेल स्थलों की सफाई और रखरखाव जिले में कई ऐसे खेल मैदान हैं, जहां स्थानीय खिलाड़ी नियमि...