Gurgaon News: खुले में कूड़ा फैलाने वालों पर 75 हजार का जुर्माना
गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में गुरुवार को नगर निगम की टीमों ने खुले में कूड़ा फैलाने वाले 151 लोगों पर साढ़े 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम के सभी संयुक्त आयुक्तों ने खुद अपने-अपने क्षेत्रों में जमीन पर उतरकर निरीक्षण किया। 151 में से 38 चालान तो खुद संयुक्त आयुक्तों ने मौके पर खड़े होकर किए और 19 हजार रुपए की राशि तुरंत जमा करवाई। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी संयुक्त आयुक्तों को साफ निर्देश दिए हैं कि वह हर सप्ताह अपने-अपने क्षेत्रों का खुद दौरा करेंगे। इसके साथ ही हर अधिकारी को प्रत्येक हफ्ते कम से कम 15 चालान करने का अनिवार्य लक्ष्य दिया गया है, ताकि लापरवाही बरतने वालों में डर बना रहे।निगम की नजर अब सड़कों पर निर्माण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.