गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली के नामी होटलों, बड़ी सोसाइटियों और नामचीन रेस्तरां से निकलने वाला कई टन कचरा बीते कई वर्षों से अवैध रूप से गुरुग्राम खपाया जा रहा है। इससे यहां पर गंदगी बढ़ती जा रही है। कूड़ा उठाने वाला यह गिरोह गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में किराए पर जमीन लेकर यहां पर अवैध तरीके से इसे फेंक रहे हैं। मामले में नगर निगम अधिकारियों को जानकारी तक नहीं है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद आखिरकार पुलिस ने खुद शिकायतकर्ता बनकर मामला दर्ज कर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। जांच में पता चला कि कचरा माफिया दिल्ली के साकेत, रंगपुरी, रजोकरी, कापसहेड़ा, आया नगर, महरौली और द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्तों से गाड़ियों में भरकर कचरा गुरुग्राम ला रहे हैं। शहर की सीमा से सटे लगभग दस प्रमुख इलाकों में यह ...