Gurgaon News: खत्म करो इंतजार: एक माह बाद भी खेल विभाग का कैलेंडर अब तक पटरी पर नहीं
गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। खेल विभाग का वर्ष 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी होने के बावजूद प्रतियोगिताएं अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं। कैलेंडर के अनुसार 30 जून से राज्य स्तरीय अखाड़ा-दंगल प्रतियोगिता के साथ खेल सत्र की शुरुआत होनी थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इसके चलते जिला से लेकर राज्य स्तर तक के हजारों खिलाड़ी और प्रशिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि बिना तय कार्यक्रम के प्रतियोगिताओं की तैयारी और प्रशिक्षण की योजना बनाना मुश्किल हो रहा है। जिले में फिलहाल केवल स्कूल शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। दूसरी ओर खेल विभाग की प्रतियोगिताओं का इंतजार लगातार बढ़ता जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.