गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर खंड की 35 ग्राम पंचातयों में ग्राम सभा की बैठके हुई। इसमें सर्वसम्मति से गांवों के विकास कराने के प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम पंचायतों में सेवा संकल्प, स्वच्छता ही सेवा, विकसित ग्राम पंचायत, पेयजल आपूर्ति और गंदे पानी की निकासी समेत अन्य योजनाओं पर विचार-विर्मश करने के बाद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। खंड की सभी 35 ग्राम पंचातयों में विशेष ग्राम सभा का कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह ग्राम सभाएं पंचातयों में बनें राजकीय स्कूल, चौपाल, सामुदायिक भवन आदि सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की गई। ग्राम सभाओं में ग्राम विकास कमेटी के सदस्यों समेत पंच, सरपंच, समिति सदस्य व जिला पार्षद को भी शामिल किया गया। ग्रामीणों से भी गांव विकास के लिए प्रस्ताव पूछे गए। ताकि ग्र...