Gurgaon News: कोहरे में जयपुर और सोहना हाईवे के 48 स्थानों पर हादसे का खतरा
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे के 48 स्थानों पर सर्दियों में कोहरे के दौरान सफर सुरक्षित नहीं है। यह खुलासा यातायात पुलिस के सर्वे में हुआ है। हादसा संभावित इन क्षेत्रों की जानकारी यातायात पुलिस ने एनएचएआई, जीएमडीए और गुरुग्राम नगर निगम से साझा की है। पत्र में कहा है कि कोहरे से पहले इन कमियों को दुरुस्त किया जाए। यातायात पुलिस के उपायुक्त डॉ. हितेश यादव के पत्र के मुताबिक कोहरा में कई सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। कुछ हादसे सड़कों पर रोशनी की कमी, अपर्याप्त लेन मार्किंग और जेब्रा क्रॉसिंग, गड्ढे होने के अलावा सड़क सुरक्षा उपकरणों की कमी की वजह से होते हैं। समय से पहले आवश्यक कदम उठाकर इन हादसों को टाला जा सकता है। उन्होंने सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों से कहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.