Gurgaon News: कॉलेज में छात्रों को नशे से दूर रहने के शपथ दिलाई
गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नशामुक्त युवा अभियान के तहत जागरुकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय, नेहरू युवा केंद्र और खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम गुरुग्राम की महापौर राजरानी मल्होत्रा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। महापौर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही देश के विकास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.