गुड़गांव, अगस्त 23 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। खंड के गांव रिठौज स्थित सरकारी कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में कक्षाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा लेने के लिए इधर उधर जाना नहीं होगा। रविवार को सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने रिठौज के राजकीय कॉलेज के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की जानकारियां हासिल की थीं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करके जल्द से जल्द कक्षाएं शुरू करने के निर्देश भी दिए। ताकि उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को दूर दराज स्थानों की ओर न जाना पड़े। इस अवसर पर जिला पार्षद पुष्पा, ब्लॉक समिति सदस्य अशोक कुमार, सरपंच रामबीर, प्रदीप खटाना के अलावा कॉलेज प्रिंसिपल व अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...