गुड़गांव, अगस्त 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अपनी 17 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान वह नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और मंत्री आवास से करीब 50 मीटर दूर जोन हॉल के पास ही भारी बेरिकेडिंग लगाकर कर्मचारियों को रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सिविल लाइंस रोड के यातायात को मोर चौक से डायवर्ट कर दिया। बैरिकेड के पास रोके जाने से नाराज कर्मचारियों ने सड़क पर धरना दे दिया और राज्य सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में कर्मचारियों का प्रदर्शन 10 को, सफल बनाने पर चर्चाकर्मचारियों और पुलिस के बीच बहस इस दौरान पुलिस अधिकारिय...