गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर सरकारी बजट को किस तरह ठिकाने लगाया जा रहा है, इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों ने केंद्र सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक कैच द रेन अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति शुरू कर दी है। मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन निगम की इस लापरवाही ने पूरे प्रोजेक्ट की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल, नगर निगम की टीम को शहर के आसपास 28 तालाबों को रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए तैयार करने और स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी कड़ी में टीम समसपुर गांव के ऐतिहासिक तालाब पर पहुंची। टीम को यहां स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और आरडब्लयूए पदाधिका...