Gurgaon News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, व्यापारी ने कूदकर बचाई जान
गुड़गांव, अगस्त 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। केएमपी एक्सप्रेसवे पर फर्रुखनगर के पास बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। पटौदी से मेरठ जा रहे व्यापारी की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार में धुआं उठते ही चालक ने समझदारी दिखाई और तुरंत नीचे उतर गया। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों से घिर गई और जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वजह इंजन में खराबी बताई जा रही है। पटौदी के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले मुरसलीम अपनी नई कार से मेरठ जाने के लिए निकले थे। रात को सुल्तानपुर टोल से कुछ दूरी पहले कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। मुरसलीम ने बिना देरी किए गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग पूरी कार में फैल गई। हाईवे पर जा रहे अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.