गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की लागत कम करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गुरुवार को कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित करेगा। एसएमएएम (सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन) योजना के तहत जिले के पात्र किसानों का चयन किया जाएगा, जिन्हें रोटावेटर और लेज़र लैंड लेवलर की खरीद पर सरकारी अनुदान का लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में दोपहर 4:30 बजे ऑनलाइन ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। विभाग ने इस वर्ष 181 रोटावेटर और 40 लेज़र लैंड लेवलर उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रोटावेटर के लिए 372 किसानों ने आवेदन किया है, जबकि लेज...