गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: खाद्य आपूर्ति विभाग सोशल ऑडिट से पहले डिपो पर 25 उपभोक्ताओं की जांच होती थी सत्यापन का दायरा बढ़ाने से राशन वितरण में गड़बड़ी सामने आने की संभावना बढ़ेगी जिले में 172 डिपो पर 1.17 लाख राधन कार्ड है, जांच के बाद जवाबदेही भी तय होगी

राशन वितरण के सत्यापन का दायरा बढ़ा गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में राशन डिपो पर कालाबाजारी रोकने के लिए उपभोक्ताओं की जांच होगी, जिससे कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में राशन मिले। यह सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सत्यापन करने का फैसला किया है। हर डिपो पर 150 उपभोक्ताओं की जांच होगी। जिले के 172 राशन डिपो पर 1.17 लाख कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है। पहले सोशल ऑडिट के तहत 25 उपभोक्ताओं की राशन वितरण की जांच की जाती थी। अब 150 उपभोक्ताओं से भी राशन मिलन...