Gurgaon News: कार से अवैध शराब की 49 पेटियां मिलीं
गुड़गांव, नवम्बर 25 -- Gurgaon News: पलवल,संवाददाता । हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने गांव मितरोल के पास नाकाबंदी के दौरान एक वैगनआर कार से अवैध शराब की 49 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव खटैला निवासी विनोद और आदित्य के रूप में हुई है।हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पलवल प्रभारी नवीन मोर के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात एएसआई विनय दहिया अपनी टीम के साथ पलवल-आगरा रोड़ पर गांव मितरोल के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक वैगनआर कार में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर पलवल की तरफ से आ रही सफेद वैगनआर कार को रुकवाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25.50 लीटर विदेशी शराब के साथ दो त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.