Gurgaon News: कार को टक्कर मारकर युवक पर गोली चलाने वाले तीन गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सोहना के गांव दौहला में कार्यकम से लौट रहे एक युवक की कार में रंजिशन कुछ युवकों ने पहले टक्कर मारी। इसके बाद हवाई फायर किया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गांव नाथूपुर निवासी नवीन, अशोक विहार के फेज-तीन निवासी अंकुश, सिकंदरपुर घोसी निवासी रोहित लोहिया उर्फ शैंकी के रूप में हुई। गत 26 अगस्त को एक युवक ने थाना सदर, सोहना में शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्तों के साथ 25 अगस्त की रात को गांव दौहला में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस दौरान एक स्कार्पियो में सवार कुछ युवकों ने उनकी कार में टक्कर मारी। उसके बाद हवाई फायर किया। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक के समीप दोबारा से उन्होंने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस सिलसिले में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.