Gurgaon News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर किया कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोहना के गांव रिठौज निवासी भीष्म ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके चाचा पवन बाइक से गुरुग्राम से सोहना की तरफ आ रहा था। किया कार की चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे पवन सड़क पर गिर गया। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यह हादसा छह अक्टूबर को हुआ है, लेकिन अब तक पवन एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.