Gurgaon News: कार की टक्कर से गली में खेल रही मासूम की मौत
गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। घर के सामने खेल रही ढाई साल की मासूम को कार ने टक्कर मार दी इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक घायल हालत में बच्ची को अस्पताल में छोड़कर कार सहित फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी किशन कांत मिश्रा मजदूरी का काम करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ धारूहेड़ा में हैं और फिलहाल सेक्टर-4 में किराए पर रह रहे हैं। बुधवार सुबह उनकी ढाई वर्षीय बेटी आन्या घर के सामने गली में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक कार मोड़ काटकर गली में आई और बच्ची को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आन्या घायल हो गई। घायल अवस्था में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.