गुड़गांव, अगस्त 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को तीन सेक्टरों में करीब 250 मकानों के बाहर बने अवैध रैंप पर बुलडोजर चलाया। विरोध के बीच ग्रिल भी तोड़े गए। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एक राकेश सैनी के निर्देशानुसार एक तोड़फोड़ दस्ता सेक्टर-14 में पहुंचा। इस सेक्टर में करीब 112 मकानों के सामने लगी अवैध ग्रिल और रैंप को तोड़ा गया। इस दौरान पांच गार्ड रूम, 15 झुग्गियों को मलबे में मिलाया गया। उपमंडल अधिकारी परविंद्र सिंह की अगुवाई में तोड़फोड़ हुई।दूसरे तोड़फोड़ दस्ते ने सेक्टर-37सी में तोड़फोड़ की। करीब 50 मकानों के सामने से रैंप और ग्रिल तोड़े गए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: डीएलएफ के तीन मकानों में 74 कमरे सील इनकी वजह से सड़क संकरी हो गई थी। सेक्टर-पां...