Gurgaon News: कादीपुर सामुदायिक केंद्र पर छठ पूजा 15 से
गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से इस बार भी 15 और 16 नवंबर को कादीपुर सामुदायिक केंद्र पर छठ पूजा होगी। गुरुवार को संस्था के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन से पहले साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके बाद कृत्रिम छठ घाट तैयार कराया जाएगा। इस कार्य में सहयोग के लिए गुरुग्राम नगर निगम से भी अनुरोध किया जाएगा। आयोजन में हर वर्ष करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां संध्या और प्रातःकालीन अर्घ्य के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.