Gurgaon News: कादरपुर में निगम ने तीन एकड़ जमीन से हटाए कब्जा, 200 अवैध कमरे तोड़े
गुड़गांव, अगस्त 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर चली इस विशेष 'एंटी-एन्क्रोचमेंट एवं डिमोलिशन ड्राइव' के तहत कादरपुर गांव, सदर बाजार, बसई, सेक्टर-68 और सेक्टर-71 में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे, निर्माण, टीन शेड और रेहड़ी-पटरी हटाए गए। कार्रवाई का सबसे बड़ा असर कादरपुर गांव में देखने को मिला, जहां नगर निगम की लगभग तीन एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए करीब 200 कमरों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस बेशकीमती सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जे कर रखे थे, जिन्हें पूरी तरह जमींदोज कर भूमि को निगम के नियंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.