गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर किए गए घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी मानसिकता, राजनीतिक नौटंकी और आस्था के नाम पर सस्ती पब्लिसिटी पाने का प्रयास किया है। त्यागी ने तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक रामसेतु के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए और भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले हलफनामे दिए, वही कांग्रेस आज राजनीतिक लाभ के लिए प्रभु राम के नाम पर नौटंकी कर रही है। उनका यह दोहरा चरित्र देश के सामने उजागर हो चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि यदि कांग्रेस नेता वास्तव में श्रद्धा भा...