गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन और हालात को देखते हुए बुधवार को फरीदाबाद पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुबह तड़के ही कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली जाने से पहले उनके घरों पर पहुंचकर रोक दिया। कुछ नेताओं को एहतियात के तौर पर थाना भी लाया गया। दिल्ली से लगते सभी प्रमुख सीमावर्ती मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात कर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए कूच कर सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला और नितिन सिंगला को उनके घ...