Gurgaon News: कांग्रेस का वोट बचाओ, जन आक्रोश मार्च, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और चुनावी अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर उतरकर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। फर्रुखनगर की बाहरली बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत एक विशाल जन आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर और विरोध प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव समेत कई प्रमुख नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.