गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पीपल चौक के पास सड़क पर साइड लेने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना उद्योग विहार पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को दिल्ली के उत्तम नगर से धर दबोचा। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय दलीप निवासी विजय नगर, मोहन गार्डन, उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई।

हत्या का घटनाक्रम सोमवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार स्थित पीपल चौक के पास एक ऑटो और टैक्सी चालक के बीच विवाद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। मंगलवार को अस्पताल से सूचना मिली कि इलाज के दौरान अरविंद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने बताया कि 32 वर्षीय अरविंद निवासी रायब...