Gurgaon News: कहासुनी के बाद युवक पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी
गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। ओल्ड दिल्ली रोड पर गौशाला के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद में एक युवक द्वारा सरेराह रिवाल्वर तानकर धमकी दी गई। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने संज्ञान लिया और दोनों पक्षों में फैसला होने के बाद कार्रवाई नहीं की। पीड़ित राहुल तंवर के अनुसार उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान चालक से कार हटाने के लिए बोला। उन्होंने कार हटाने के बाद आरोपी के द्वारा की गई अभद्रता का विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर आपा खो चुके आरोपी ने अपनी कार में रखे बैग से रिवाल्वर निकाली और राहुल पर तान दी। मौके पर भीड़ जुटती देखकर आरोपी फरार हो गया। घटना स्थल पर मौजूद राहगीर ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.