Gurgaon News: कष्ट निवारण समिति की बैठक आज
गुड़गांव, जुलाई 12 -- Gurgaon News: फरीदाबाद। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 13 जुलाई को सुबह 10:30 बजे सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सम्मेलन केंद्र में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव करेंगी। बैठक में लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी तथा संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.