Gurgaon News: कर्मियों के हड़ताल से कचरे के ढेर से बदबू फैलने लगी
गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार से अनिश्चित काल के लिए बढ़ गई है। दुकानों के आगे लगे कचरे के ढे़रों से उठती बदबू से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानदार कचरे के ढे़रों में आग के हवाले कर रहे है। जिससे शहर में आगजनी की घटना घटित होने का पूरा-पूरा डर बना हुआ है। पिछले करीब 14 दिन से नगर परिषद सफाई कर्मियों ने राज्य स्तरीय अपनी मांगों को लेकर सफाई औजारों को एक कोने में रखकर हड़ताल पर बैठे है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मियों की हड़ताल के उनकी मांगो को पूरा करने पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश सरकार की इसी हठ धर्मिता के चलते हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों का चक्का जाम करने की येाजना तैयार की थी। लेकिन यूनियन कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.