गुड़गांव, अगस्त 8 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन बढ़ा दी गई। साथ ही कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वहीं दूसरी तरफ चौथे दिन भी गलियों और सड़कों पर झाडू नहीं लगी, जिससे चौक-चौराहों पर कूड़े का ढेर लगा रहा। शहर में तीन दिन से चल रही हड़ताल शनिवार को खत्म होनी थी। सरकार के साथ मांगों पर सहमति न बनने पर इसे लेकर कमेटी की बैठक बुलाई की गई, जिसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की, जबकि संचालन संघ के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: दूसरे दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल रही जारी इस दौरान नगरपालिका कर्म...