Gurgaon News: कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, शहर में कूड़े के ढेर से नागरिक परेशान
गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के सफाई और फायर कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और आवासीय इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दुर्गंध और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन की ओर से अब तक इस स्थिति का कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के तहत 14 अगस्त को कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में शहर में 'झाड़ू प्रदर्शन' करेंगे। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों का परिपत्र जारी नहीं किया, तो हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.