गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी कूड़ा कम नहीं हो रहा है। प्लांट पर कू़ड़े का निस्तारण तो हो रहा है, लेकिन शहर से रोजाना पहुंच रहे ताजा कूड़े के कारण पहाड़ों जैसे कचरे के ढेर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह है कि 126 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी बंधवाड़ी में अभी करीब 16 लाख मीट्रिक टन कचरा बचा हुआ है, जिसके निस्तारण के लिए अब नगर निगम ने लगभग 8.5 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे के लिए दो नए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिए हैं। यानी इस समस्या से पूरी तरह निपटने के लिए निगम को 50 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

बंधवाड़ी में कचरे का बढ़ता बोझ लाखों टन निस्तारण के बाद भी राहत नहीं आध...