Gurgaon News: कब्जा प्रमाणपत्र के उल्लंघन पर 186 को नोटिस मिलेंगे
गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54 स्थित सनसिटी कॉलोनी के 186 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सर्वेक्षण में पाया है कि इन मकानों में नक्शे और कब्जा प्रमाणपत्र का उल्लंघन हुआ है। अगले सप्ताह में इन सभी घरों को नोटिस पहुंच जाएगा। इसमें जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। सनसिटी कॉलोनी के करीब 50 मकानों में पीजी और गेस्ट हाउस का संचालन हो रहा है। 136 मकान ऐसे हैं, जिसमें स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से कमरों का निर्माण हुआ है। आरडब्ल्यूए के पूर्व महासचिव वीएमके सिंह के मुताबिक 60 वर्ग गज के 90 प्रतिशत मकानों में नक्शे और कब्जा प्रमाणपत्र का उल्लंघन हुआ है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सील मकानों पर लगेगा 8 गुना जुर्माना? 10 हजार घरों में नक्शे और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.