Gurgaon News: कचरा संवेदनशील स्थलों का कायाकल्प हो रहा
गुड़गांव, जुलाई 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने दावा किया कि स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत कचरा संवेदनशील स्थलों (जीवीपी) का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कड़ी में गांव टीकरी में जिस स्थान पर पहले कचरे के ढेर लगते थे, उसे अब स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक स्थलों में परिवर्तित किया जा रहा है। अभियान के तहत पहले दिन इन स्थानों की गहन सफाई कराई जाती है। इसके बाद पौधारोपण, फेंसिंग, वॉल पेंटिंग, सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाते हैं। नगर निगम की तरफ से यह अभियान सभी 36 वार्डों में जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.