गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: शुक्रवार को तीसरी से 12वीं कक्षा तक अलग-अलग विषयों की परीक्षा, कई स्कूलों में एक कक्ष में अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को बैठाकर कराई गई परीक्षा गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से अर्धवार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत हुई।

अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रारंभ पहले दिन तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दी। स्कूलों में पहले दिन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ-साथ शिक्षकों की ड्यूटी और उपलब्ध कक्षों को लेकर व्यवस्थाएं भी चुनौती बनी रहीं। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था संभालने के लिए उपलब्ध शिक्षकों की ड्यूटी अलग-अलग कक्षों में लगाई गई। वहीं, कुछ स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमर...