गुड़गांव, सितम्बर 18 -- Gurgaon News: रिफंड से इनकार के बाद उपभोक्ता हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला जीएसटी शिकायत के बाद बदला संस्थान का रुख यह भी पढ़ें- सहारा रिफंड स्टेटस: ये 5 मैसेज दिखें तो क्या करें? 'Deficiency', 'Rejected' का क्या है मतलब? गुरुग्राम, साक्षी रावत। कक्षा 11 की पढ़ाई शुरू होने से पहले ही बेटे ने स्ट्रीम बदलने का फैसला किया तो सेक्टर-9 निवासी धनराज बंसल ने कोचिंग संस्थान से जमा कराई गई अग्रिम फीस वापस मांगी। समय रहते संस्थान को इसकी सूचना भी दे दी गई, लेकिन फीस लौटाने के बजाय रिफंड नीति का हवाला देकर मांग खारिज कर दी गई। इसके बाद शुरू हुई अभिभावक की लड़ाई राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन से लेकर केंद्र सरकार के सार्वजनिक शिकायत मंच और जीएसटी अधिकारियों तक पहुंची। करीब पांच से छह महीने बाद संस्थान ने 31,347 रुपये की पूरी राशि लौ...