Gurgaon News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर अड़चन बन रही पाइपलाइन हटाई जाएंगी
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने की तरफ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत सोमवार को करीब 62 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत चयनित कंपनी पानी, बिजली, गैस पाइप लाइन आदि को स्थानांतरित करेगी। साथ ही यातायात डायवर्जन योजना तैयार करेगी। जीएमआरएल ने गत पांच अक्टूबर को ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत करीब 15 किलोमीटर लंबाई के दूसरे चरण के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया था। इसके निर्माण पर करीब 1662 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस टेंडर को नौ नवंबर को खोला जाएगा। टेंडर आवंटन के 30 महीने के अंदर दूसरे चरण की मेट्रो का निर्माण चयनित कंपनी को करना होगा। दूसरे चरण की मेट्रो के निर्माण में पानी, सीवर, गैस पाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.