गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में आ रही अड़चनें जल्द दूर होंगी। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस सिलसिले में जीएमडीए के सीईओ, जिला उपायुक्त, एचएसवीपी प्रशासक और एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेट्रो निर्माण में आ रही अड़चनों को आपसी समन्वय से दूर किया जाए। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में गांव कन्हेई, इस्लामपुर और बसई की करीब 14 हजार वर्ग गज जमीन आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक सिर्फ गांव बसई से 500 वर्ग गज जमीन के मालिकों ने जमीन बेचने की सहमती दी है। बचे जमीन मालिकों ने जमीन की एवज में अधिक कीमत की मांग की है। साथ ही साथ अपने परिजनों के लिए जीएमआरएल में नौकरी की मांग की है। कुछ जमीन मा...