गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी के पेट्रोल पंपों पर अब ओटीपी के बिना वाहनों का प्रदूषण (पीयूसी) प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। यह नया डिजिटल नियम फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लागू हुआ। नए नियमों के तहत वाहन की आरसी से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। उसके सत्यापन के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। हाईवे के पेट्रोल पर पीयूसी संचालक बबली ने कहा कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बीते नौ जून से लागू किए गए एक नए नियम ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुग्राम में अब 350 पीयूसी केंद्रों पर वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र तभी जारी हो पा रहा है, जब वाहन पोर्टल पर दर्ज वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर आया हुआ वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम में दर्ज किया जाता है। इस नए निय...