Gurgaon News: ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया
गुड़गांव, अगस्त 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-69 स्थित ओएसबी गोल्फ हाइट्स के फ्लैट खरीदारों ने रविवार सुबह निर्माणाधीन स्थल पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि यह परियोजना पिछले तीन साल से बंद पड़ी है। न तो नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारी इस परियोजना की तरफ ध्यान दे रहे हैं और न ही हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा)। यह परियोजना साल 2018 में हरियाणा सरकार की किफायती आवास योजना के तहत लांच हुई थी। इस योजना के तहत चार साल के अंदर परियोजना को पूरा करना था। अब तक सिर्फ 10 प्रतिशत निर्माण हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ फ्लैट खरीदारों ने तो 87.5 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन यह परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओएसबी समूह के प्रबंधक नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.