गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-45 में एक रियल एस्टेट कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया गया। सेक्टर-40 थाने में पुलिस ने मामला दर्जं कर जांच शुरू कर दी है। विनीत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सेक्टर-45 के प्लॉट नंबर 285-पी में अपना रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन का ऑफिस बनाया हुआ है। 11 जुलाई की रात ऑफिस में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अगले दिन 12 जुलाई को जब वह दफ्तर पहुंचे, तो केबिन का नजारा बदला हुआ था। दराज में रखा बैग टेबल पर खुला पड़ा था, जिसमें से करीब 17 हजार गायब मिले। इसके अलावा, ऑफिस के मंदिर से 600 ग्राम वजन की चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी गायब थीं। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने खिड़की की लोहे की रेलिंग (ग्रिल) तोड़कर अंदर प्...