गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सराय ख्वाजा क्षेत्र में ऑटो चालक से चाकू की नोक पर ऑटो, मोबाइल फोन और नगदी लूटने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा की टीम आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी सुमरन, बसेलवा कॉलोनी निवासी नितिन , बल्लभगढ़ की अज्जी कॉलोनी निवासी मदन और भारत कॉलोनी निवासी सुभाष के रूप में हुई है।एसीपी क्राइम अमन यादव ने शनिवार दोपहर को सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में अपने कार्यालय में बताया कि 30 जून की रात चारों आरोपी ओल्ड फरीदाबाद से ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे। आरोपी मदन, नितिन और सुमरन पीछे बैठे थे। जबकि आरोपी सुभाष ऑटो चालक के साथ आगे की सीट पर बैठा था। जब ऑटो एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास पहु...