गुड़गांव, अगस्त 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में मूसलाधार बारिश के बाद जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के दावों को बड़ा झटका लगा है। धनवापुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में लगी चार मुख्य मोटरों में से एक मुख्य मोटर के अचानक खराब हो जाने से शहर के कई प्रमुख रिहाइशी इलाकों से जल निकासी ठप हो गई। इसके चलते सेक्टर-4, धनवापुर, सूर्या विहार और लक्ष्मण विहार में सड़कों व गलियों में भारी जलभराव देखने को मिला। मोटर बंद होने से एसटीपी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सका, जिससे बरसात का पानी घंटों सड़कों पर जमा रहा। बता दें कि सेक्टर-4, 9, 9ए, सेक्टर-10 और दस ए काफी नीचे का क्षेत्र हैं। इनका पानी सीधे धनवापुर एसटीपी से रेलवे लाइनों के पार ड्रेन में डाला जाता है। जिस कारण इन सेक्टरों में बारिश के पानी की निकास...