गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। एसआईआर कार्य में ढिलाई बरतने वाले 86 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि एसआईआर कार्य गति पकड़ रहा है। करीब डेढ़ लाख मतदाताओं की पुष्टि कर ली गई है। सोहना में 15 जून से शुरू हुआ एसआईआर कार्य पहले 15 दिन धीमी गति से चला। कार्य में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के लिए तीन जुलाई से एक-एक सहायक कर्मचारी नियुक्त किए गए। इसके बाद भी कार्य के गति न पकड़ने के कारण 86 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस दिए गए। बताया जा रहा है कि नियुक्त किए सहायक कर्मचारियों में 50 फीसदी नदारद हैं। दूसरी ओर, नोटिस मिलने से बीएलओ ने कार्य को पूरा करने पर जोर देना शुरू कर यदिया है। बीएलओ को एक दिन में 400 मतदाताओं की पुष्टि फार्म जमा करने का लक्ष्य दिया गया है. यह भी पढ़ें- घर-घर जाकर बीए...