गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस और सुनवाई मामलों के लिए शुक्रवार को विशेष शिविर लगाया जाएगा। गुरुग्राम में एसआईआर के तहत कुल 475477 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 7992 मामलों की सुनवाई लंबित है। एसआईआर का 1.68 प्रतिशत आवेदन लंबित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के लिए 9 अक्तूबर को विशेष शिविरों और घर-घर सर्वे के दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लिए जाएंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं। जिन्होंने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे निर्धारित अवधि में अपने दस्तावेज संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं।जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने क...