गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में मतदाता सूची के दावे और आपत्तियों के प्रभावी बनाने को लेकर मंगलवार को निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गुरुग्राम, सोहना, पटौदी तथा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी शामिल रहे। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटौदी के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी दिनेश लुहाच तथा बादशाहपुर के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी संजीव सिंगला भी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों को एसआईआर के आगामी चरण, दावा और आपत्ति प्रक्रिया, नोटिस जारी करने, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मतदाता सूची के अद्यतन से संबंधित सभी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई。

प्रशिक्षण का उद्देश्य एसडीएम दिनेश लुहाच ने बताया कि एसआई...